#हरदोई:- खोज जारी है:- मुख्य विकास अधिकारी ने किया निर्माणाधीन टी0 एच0 आर0 प्लांट का निरीक्षण#
#हरदोई:- खोज जारी है:- मुख्य विकास अधिकारी ने किया निर्माणाधीन टी0 एच0 आर0 प्लांट का निरीक्षण#
#हरदोई: 09. आज मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई के द्वारा विकास खण्ड-सण्डीला के ग्राम पंचायत बेगमगंज में निर्माणाधीन टी0एच0आर0 प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में स्थापित की गई मशीनों के संचालन के विषय में प्लांट के पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की एवं शेड में एग्जास्ट के अतिरिक्त सभी खिडकियों जाली लगाने का निर्देश उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी को दिया गया। साथ ही साथ मशीनों के कुछ पार्ट को दीवाल के पास से हटाकर पुर्नस्थापित करने के निर्देश दिये गयें। शेड के बाहर गार्ड रूम, चेंज रूम व कार्यालय का निर्माण पूर्ण न होने पर सम्बन्धित ठेकेदार व खण्ड विकास अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुये तत्काल कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। परिसर में जल भराव होने पर उसमें मिट्टी डलवाकर ऊँचा करने के भी निर्देश दिये गये। प्लांट की महिलाओं के द्वारा प्लांट का विद्युत कनेक्शन ग्रामीण फीडर से होने की बात से अवगत कराने पर खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि सम्बन्धित अधिशाषी अभियन्ता से वार्ता कर प्लांट के कनेक्शन को शहरी फीडर से जुडवाने के निर्देश दिये गये ताकि प्लांट संचालन हेतु अबाधित विद्युत आपूर्ति प्राप्त होती रहे। निरीक्षण के समय उपायुक्त स्वतः रोजगार, नोडल जिला मिशन प्रबन्धक, ख विकास अधिकारी सण्डीला समस्त ब्लाक मिशन प्रबन्धक सण्डीला एवं प्लांट के पदाधिकारी उपस्थित रहे#
रिपोर्टर:- विनय शुक्ला- खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments