#हरदोई:- शाहाबाद- ओमर वैश्य महिला सभा ने मनायी 25 वीं जयंती#
#हरदोई:- शाहाबाद- ओमर वैश्य महिला सभा ने मनायी 25 वीं जयंती#
#हरदोई:- शाहाबाद- ओमर वैश्य महिला कमेटी ने अपना 25 वां स्थापना दिवस सुंदरकांड का पाठ एवं सामूहिक भोज के साथ मनाया।। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मृदुला मोदी,महामंत्री पल्लवी ओमर,शशि गुप्ता,मंजू गुप्ता,अनीता गुप्ता,सुनीता गुप्ता,मीनू गुप्ता,मंत्राणी अनुपम गुप्ता,नीरज गुप्ता,रागिनी गुप्ता,सुधा गुप्ता,रश्मि गुप्ता,शिखा गुप्ता,कला एवं नेहा गुप्ता,अनीता गुप्ता सुनीता गुप्ता आदि को उनके समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पल्लवी ओमर ने किया। अंत में अध्यक्ष शशि गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। संरक्षिका उर्मिला ओमर ने मदालसा गुप्ता एवं ईला गुप्ता को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ओमर वैश्य समाज की अनेकों प्रतिष्ठित महिलाएं प्रिया गुप्ता, अंकिता गुप्ता,कविता गुप्ता, श्वेता गुप्ता ,सृष्टि गुप्ता, पूनम गुप्ता, सीमा गुप्ता, गीता गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, कृति गुप्ता मुस्कान गुप्ता, स्वाति गुप्ता, रिचा गुप्ता, मनोरमा गुप्ता आदि महिलाएं उपस्थित रही#
No comments