#हरदोई:- भरखनी- शौच करने गए 8 साल के मासूम की गरई नदी में डूबकर मौत, घर में था बड़ा परिजनों में मचा कोहराम#
#हरदोई:- भरखनी- शौच करने गए 8 साल के मासूम की गरई नदी में डूबकर मौत, घर में था बड़ा परिजनों में मचा कोहराम#
#हरदोई: भरखनी- पचदेवरा- थाना क्षेत्र के ग्राम नरभा खिरिया में आलोक पुत्र, मिथलेश उम्र लगभग 8 वर्ष, अपने घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर, गरई नदी है।शौच के लिए गया था, और अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरा। पास में खड़े चचेरे भाई अंकुल उसे पानी में गिरते देख बचाने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहा। दौड़कर परिजनों को सूचना दी।परिजनों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला,आनंन फानन में शाहाबाद सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने पंचनामा भरवा कर शव पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेज दिया। घटना से परिवार में काफी मातम छाया हुआ है, मां मीरा देवी का रो रो कर बुरा हाल है। मीरा के दो पुत्र हैं, जिसमें बड़ा आलोक था।परिवार काफी शोकाकुल है, घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक पचदेवरा से बात हुई है। और उन्होंने बताया है, कि बच्चे की डूबने से मौत की जानकारी प्राप्त हुई, लेकिन बच्चों को परिजन शाहबाद सीएचसी ले गए थे, वहीं डॉक्टरों ने बच्चें को मृतक घोषित कर दिया। जिससे स्थानीय पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया हैं#

No comments