#हरदोई:- माधोगंज- पुलिस हिरासत में अधेड़ की हालत बिगड़ी, मचा हड़कम्प, एक मामले में वांछित चल रहा था अधेड़#
#हरदोई:- माधोगंज- पुलिस हिरासत में अधेड़ की हालत बिगड़ी, मचा हड़कम्प, एक मामले में वांछित चल रहा था अधेड़#
#हरदोई: माधोगंज- थानाक्षेत्र के गांव हसनपुर ज्योली निवासी ओमप्रकाश व उसके दो बेटे एक मामले में वांछित चल रहे थे। स्थानीय पुलिस के अनुसार दो युवक उनके हाथ नही लगे जबकि पिता को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। जिसकी तबियत खराब होने को लेकर लखनऊ में इलाज कराया जा रहा है। उधर पुलिस कस्टडी में अधेड़ की हालत बिगड़ी होने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शुक्रवार को दोपहर थाने आए पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेन्द्र सिंह सहित सीओ बिलग्राम ने घटना के विषय में अधीनस्थों से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपित को पूछताछ के लिए विवेचक थाने लाए थे जिसके बाद सुबह पेट दर्द होने पर सीएचसी से जिलाअस्पताल हरदोई और वहां हालात बिगड़ने पर लखनऊ स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सीएचसी में डॉक्टर ने विषाक्त पदार्थ सेवन करने की बात बताई है। वहीं गांव में परिवार के लोग घटना को लेकर कुछ भी बता नही रहे हैं। पुलिस का हवाला देकर बता रहे कि इलाज लखनऊ में किया जा रहा है#

No comments