Breaking News

#हरदोई:- सांसद ने किया अनुसूचित बस्तियों में व्यापक जनसंपर्क#


#हरदोई:- सांसद ने किया अनुसूचित बस्तियों में व्यापक जनसंपर्क#

#हरदोई: सांसद हरदोई जयप्रकाश ने शुक्रवार को अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान के तहत संसदीय क्षेत्र हरदोई की विधानसभा सवायजपुर के अंतर्गत सवायजपुर मंडल के विभिन्न ग्रामों में चौपाल लगाकर लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बाजपुर नकटौरा, रामापुर, भाना पुर जनियामऊ, सुगरहा पुर्वा में चौपाल लगाकर व घर घर जाकर लोगो से संपर्क किया। उन्होंने भाजपा सरकार की जनहितकारी नीतियों से ग्रामवासियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। उनके लिए काफी योजनाएं संचालित की गयी हैं। सभी लोग सरकार की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा उठाएं ताकि दलित गरीब और वंचित लोगों के जीवन मे व्यापक बदलाव आए। उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा अनुसूचित संपर्क अभियान के तहत दलित समाज को भाजपा से जोड़ने के प्रयास करे। सरकार की योजनाओं से समाज को जोड़ें#

#इस अवसर पर के ब्लॉक प्रमुख भरखनी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, प्रदीप पाठक, भोले शुक्ला प्रधान, जितेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद, अमित वर्मा, विवेक सिंह, रामसंककर कश्यप, सिक्कू सिंह, संजय वर्मा सहित समस्त मण्डल कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही#

No comments