Breaking News

#हरदोई:- हरपालपुर- पुरानी रंजिश में अधेड़ को मारपीट कर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज#


#हरदोई:- हरपालपुर- पुरानी रंजिश में अधेड़ को मारपीट कर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज#

#हरदोई: हरपालपुर- कोतवाली क्षेत्र के बरनई गांव में पुरानी रंजिश को चलते एक अधेड़ को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस ने तीन नामजद तथा तीन अज्ञात लोगों को मुकदमा दर्ज कर लिया है#

#जानकारी के अनुसार हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बरनई गांव निवासी शैलेंद्र पुत्र अहिबरन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया शनिवार की सुबह उसके भाई बृजेंद्र गांव से घर वापस लौट रहे थे। तभी गांव के ही बृजमोहन पुत्र जयपाल,दफेदार पुत्र सर्वजीत,नन्हे पुत्र कन्हैया वक्स व तीन अज्ञात लोगों ने रास्ते में घेर कर लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल को उपचार के लिए हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है#

No comments