Breaking News

#हरदोई:- हरपालपुर- रेस्क्यू के दौरान सांड ने बोला हमला, फायर कर्मी घायल#


#हरदोई:- हरपालपुर- रेस्क्यू के दौरान सांड ने बोला हमला, फायर कर्मी घायल#

#हरदोई: हरपालपुर- कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर पंजा गांव के सामने मंगलवार को रामगंगा नदी के किनारे दलदल में फंसे तीन गोवंशों को रेस्क्यू करने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम पर एक सांड ने हमला कर दिया। हमले में एक फायर कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए हरपालपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है#

#जानकारी के अनुसार हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर पंजा गांव के सामने रामगंगा नदी के किनारे दलदल में तीन गोवंश फस गए थे। मंगलवार की दोपहर ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय कोतवाली पुलिस के अलावा सवाजपुर फायर स्टेशन इंचार्ज चौहान अपनी टीम में शामिल फायरमैन अरविन्द कुमार, नंदकिशोर अर्जुन व गजराज प्रसाद के साथ दलदल में फंसे गोवंशों का रेस्क्यू ऑपरेशन करने गए थे। दलदल में फंसे तीनों गोवंशों को फायर ब्रिगेड के जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। उसी में रेस्क्यू के बाद उग्र एक सांड ने फायर स्टेशन प्रभारी चौहान के ऊपर हमला बोल दिया। सांड के हमले से गंभीर रूप से घायल फायर कर्मी को आनन-फानन में हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सांड के हमले से एक फायर कर्मी घायल हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है#

No comments