Breaking News

#हरदोई: कछौना- नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का कछौना में हुआ जोरदार स्वागत#


#हरदोई: कछौना- नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का कछौना में हुआ जोरदार स्वागत#

#हरदोई: कछौना- नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन को कछौना में भाजपा पदाधिकारी ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य सभासद गणों ने स्मृति चिन्ह व बुके देकर जोरदार स्वागत किया। जिला अध्यक्ष अपनों के द्वारा स्वागत से काफी अभिभूत नजर आए, उन्होंने कहा आपके प्यार विश्वास पर सदैव खरा उतरने का प्रयास करूंगा। पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंच कर लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहेंगे, कार्यकर्ता की मेहनत से पार्टी इस मुकाम पर है। उनके सुख-दुख में सदैव कम से कदम मिलाकर खड़ा मिलूंगा#

#इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ० सुशील गुप्ता, सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल के आवास पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संचित अग्रवाल, ग्राम प्रधान गीता देवी, गौतम कनौजिया, रविंद्र सिंह, दिवाकर सिंह, सिद्धपाल, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री मयंक सिंह के निज आवास पर भव्य स्वागत व अभिनंदन का कार्यक्रम किया गया। महामंत्री अनूप दीक्षित, संजय सिंह, जिला मंत्री अजय शुक्ला, ग्राम प्रधान, बीडीसी, सभासद गण व प्रबुद्ध जनों ने जोरदार स्वागत किया#

No comments