Breaking News

#हरदोई:- अजीत सिंह बब्बन बने भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत#


#हरदोई:- अजीत सिंह बब्बन बने भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत#

#संघठन के कर्मठ कार्यकर्ता को मिला प्रदेश नेतृत्व का आशिर्वाद#

#हरदोई: भाजपा जिला अध्यक्ष का ताज किसके सर सजेगा, इसको लेकर लंबे समय से कार्यकर्ता इंतजार में थे, प्रदेश से जारी हुई सूचि से यह इंतजार खत्म हुआ जब भाजपा के कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता अजीत सिंह बब्बन के नाम की घोषणा हुई#

#जिला कार्यालय  निवर्तमान जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने एक साथ पहुंचकर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई दी#

#भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन का जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जैसे ही खबर कार्यकर्ताओं के कानों तक पहुंची, जिला कार्यालय पर आम और खास बधाई देने के लिए पहुंचने लगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने इस घोषणा के बाद प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संघठन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि  प्रदेश नेतृत्व और कार्यकर्ताओं  के द्वारा जताए गए विश्वास ऋणी रहूंगा। इस मौके पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आवाहन करते हुए कहा कि हम सब को मिशन 2024 के लिए तन मन के साथ जुट जाना है। यह खुशी तब 100 गुनी हो जायेगी जब तीसरी बार भाजपा के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी केंद्र में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने की शपथ लेंगे#

No comments