#हरदोई:- शाहाबाद- कालाबाजारी के लिए जा रहा सरकारी राशन पकड़ा#
#हरदोई:- शाहाबाद- कालाबाजारी के लिए जा रहा सरकारी राशन पकड़ा#
#हरदोई: शाहाबाद- शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पाली-शाहाबाद मार्ग पर कालाबाजारी के लिए जा रहा एक पिकअप डाला सरकारी राशन पकड़ा गया।जिसे पुलिस ने गल्ले सहित पिकअप डाले को हिरासत में लेते हुए कोतवाली में खड़ा कर दिया।सूचना मिलने पर पूर्ति निरीक्षक विवेक सिंह ने सरकारी राशन की दुकान पर जाकर स्टॉक आदि चेक किया तथा जरूरी कागजात भी साथ ले गये#
#पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक पिकअप डाला पर सफीपुर राशन की दुकान का राशन बिक्री के लिये जाते समय पकड़ा गया जो कोतवाली पुलिस की निगरानी में खड़ा है।वह शाहाबाद देहात में सरकारी सस्ते राशन की दुकान पर पँहुचे और जांच की।इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही कार्यवाही की जाएगी।वहीं पूर्ति निरीक्षक विवेक ने बताया कि स्टॉक रजिस्टर आदि की जांच करने में यदि कोई गड़बड़ी मिलती है तो निश्चित ही कार्यवाही की जाएगी।फिलहाल पिकअप डाला और चालक अभी पुलिस हिरासत में है#

No comments