Breaking News

#हरदोई:- बिलग्राम- आज विराजेगे विघ्नहर्ता, नगर में सजा पंडाल#


#हरदोई:- बिलग्राम- आज विराजेगे विघ्नहर्ता, नगर में सजा पंडाल#

#हरदोई: बिलग्राम- भादो मास के शुक्ल चतुर्थी के दिन भगवान गजानन के जन्मदिन के साथ ही साथ गणेश पर्व का शुभारंभ होता है। जो अनंत चतुर्दशी तक चलता है। वहीं तीज महिलाओं के तीज पर्व के दूसरे दिन गणेश पर्व की शुभारंभ होती है। इसके चलते जैसे की परंपरा चली आ रही है। उस परंपरा के निर्वहन करते हुए बिलग्राम कस्बे में जगह-जगह पर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना कर पूजा की जाने की परंपरा बनी हुई है। उस परंपरा के निर्वहन करते हुए आज भी कस्बे के पीपल चौराहा,सुभाष पार्क ,मोहल्ला रफैयत गंज मे विघ्नहर्ता की मूर्ति की स्थापना की तैयारी जोरों पर चल रही है।कस्बे सहित ग्रामीण अंचलों में गणेश पर्व का एक अपना ही आनंद होता है। लोग अपने घरों में भी भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करते है।जिसमें बिलग्राम कस्बे की अगर बात की जाए तो मुख्य रूप से सुभाष पार्क, से लेकर मोहल्ला रफैयत गंज तक भगवान गणेश की स्थापना की तैयारी जोरों पर है।मूर्ति स्थापना के लिए विशाल पंडालो का निर्माण किया जा रहा है। वहीं मूर्ति स्थापना श्रद्घालुओं के दर्शनार्थ पहुंचने की संभावना को देखते हुए तमाम व्यवस्थाएं भी की जा रही है। बाहर हाल गणेश पर्व की तैयारियां जोरों पर है। वहीं बच्चों में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।गणेश महोत्सव पर्व पर जगह-जगह गणेश भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना कर पूजा अर्चना 11 दिनों तक किया जाता है। इसके चलते सोमवार को पूरे दिन मूर्तिकारों में भगवान श्री गणेश की मूर्ति को अंतिम रूप देने में लगे रहे। क्योंकि गणेश चतुर्थी के पर्व पर इन मूर्तिकारों द्वारा दिए गए मूर्ति की स्थापना ही जगह-जगह की जाती है#

No comments