Breaking News

#हरदोई:- सवायजपुर- कोटेदारों ने खाद्यान्न लाभांस बढ़ाने को सौंपा ज्ञापन#

#हरदोई:- सवायजपुर- कोटेदारों ने खाद्यान्न लाभांस बढ़ाने को सौंपा ज्ञापन#

#हरदोई: सवायजपुर- आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले तहसील क्षेत्र के कोटेदारों ने विधायक सवायजपुर माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू व एसडीएम सवायजपुर डॉ.अरुणिमा श्रीवास्तव से मिलकर अपनी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सौंपा।कोटेदारों ने खाद्यान्न लाभांस बढ़ाने की मांग की#

#संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार अवस्थी के नेतृत्व में सोमवार को एकत्रित हुए तहसील क्षेत्र के आधा सैकड़ा कोटेदारों ने तहसील परिसर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे विधायक तथा एसडीएम सवायजपुर को अपना पांच सूत्री मांग पत्र दिया कोटेदारों ने कहा कि उन्हें खाद्यान्न एवं चीनी पर 300 रूपये का लाभांश दिया जाए।हर कोटेदार को 10 लख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कराया जाए।अन्य मांगों में सन 2001 से बकाया बीपीएल,एपीएल, अन्तोदय,एमडीएम तथा आंगनबाड़ी आज का बकाया एवं परिवहन व्यय का भुगतान राज्य खाद्य वस्तु निगम से कराए जाने की मांग की गई। कोटेदारों के घर तक राशन पहुंचाने की पास मशीनों के मरम्मत के नाम पर शोषण तथा विभाग में दलालों के द्वारा किए जा रहे हैं शोषण को कम करने की की गुहार लगाई।विधायक ने आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी मांगों को प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने रखकर दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर सुधीर सिंह, अवनीश कुमार, दुर्गेश शुक्ला, रामबाबू, बलराम सिंह, कुलदीप, रामप्रताप सिंह,विशाल, दिनेशचंद्र, रामकुमार आदि कोटेदार मौजूद रहे#

No comments