Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- जर्जर सड़को को लेकर भाकियू का तीसरे दिन भी धरना जारी#


#हरदोई:- पिहानी- जर्जर सड़को को लेकर भाकियू का तीसरे दिन भी धरना जारी#

#हरदोई: पिहानी- से कुल्हावर घाट जाने वाली जर्जर सड़क जो कि दशकों से जर्जर पड़ी है तथा पिहानी से गुफा मऊ जाने वाली सड़क को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता राहुल मिश्रा कथा प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक सिंह चौहान के नेतृत्व में 25 सितंबर से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी आज तीसरे दिन धरना स्थल पर दर्जनों किसान मौजूद धरना स्थल पर बैठे हरिहर मास्टर ने बताया कि 4 अक्टूबर को यहां जर्जर सड़कों को लेकर आवारा गौवंश को लेकर किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी पहुंचेंगे।धरना स्थल पर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक सिंह चौहान ने बताया की उक्त मार्गों पर पड़ने वाला क्षेत्र गन्ना किसानों का क्षेत्र है यहां से गन्ना किसान हरियावां चीनी मिल में बारिश का रात में गन्ना लेकर निकलते हैं सड़कों की जरूरत होने के चलते दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ रही है पूर्व में भी कई बार दुर्घटनाएं हुई है जिसको दृष्टिगत रखते हुए राहगीर यात्री और गन्ना किसानों के द्वारा संयुक्त रूप से हरदोई प्रशासन से मांग की जाती है कि सड़क का निर्माण जल्द से जल्द शुरू कराया जाए।धरना स्थल पर संदीप शुक्ला हरिहर मास्टर मयंक सिंह चौहान राजकुमार श्याम सुंदर ललित गुप्ता डॉक्टर सलमान उमर खान आज दर्जनों के साथ मौजूद है#

No comments