#हरदोई:- शासन की मंशानुरूप कार्य करेगी पुलिस,अपराधी जिस भाषा में समझेगा उसी भाषा में दिया जाएगा जबाब/ एसपी#
#हरदोई:- शासन की मंशानुरूप कार्य करेगी पुलिस,अपराधी जिस भाषा में समझेगा उसी भाषा में दिया जाएगा जबाब/ एसपी#
#हरदोई: गुरुवार को नवागत पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने एसपी हरदोई की कमान संभालते ही विभागीय अधिकरियों को जीरो टारलेन्स की नीति पर कार्य करने के निर्देश दिये।एसपी ने सभी अधिकारियों को चेताते हुये कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवँ बाल सुरक्षा के प्रति आगाह किया।श्री गोस्वामी ने कहा कि अपराधी जिस भाषा में समझेगा उसी भाषा में पुलिस जबाब देगी।एसपी रिजर्व पुलिस लाइन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में एसपी की कुर्सी संभालने के बाद मीडिया से रूबरू हो रहे थे।मीडिया से रूबरू होते हुये एसपी श्री गोस्वामी ने कहा कि उनकी पहली प्रार्थमिकता है कि अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाना।एसपी ने कहा कि फरियादियों को टरकाना काम न करना ऐसे पुलिस कर्मियों पर भी नजर रखी जायेगी।थानों पर आने वाले हर फरियादी की रिपोर्ट लिखकर सम्बंधित बीट कर्मी मौके पर जाकर न्याय दिलाएं।नवांगतुक एसपी ने बताया कि अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नही जाएंगे।एसपी ने पुलिस कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत श्री गोस्वामी ने जाकर विभाग की सभी शाखाओं/पेशी में भ्रमण किया।प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सहित सीओ बघौली सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे#
#पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी ने मीडिया कर्मियों से परिचय करते हुये अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने एवम् आमजनमानस की सुरक्षा के लिये निर्देश दिये।तदुपरांत पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी द्वारा पुलिस कार्यलय में जनसुनवाई की गई।इस दौरान पुलिस कार्यालय में आए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया#



No comments