#हरदोई:- हरपालपुर- एसपी ने कोतवाली का किया निरीक्षण,देखे अभिलेख#
#हरदोई:- हरपालपुर- एसपी ने कोतवाली का किया निरीक्षण,देखे अभिलेख#
#हरदोई: हरपालपुर- पुलिस अधीक्षक केशवचंद गोस्वामी ने कोतवाली हरपालपुर का भ्रमण किया गया।कोतवाली में रखे अभिलेखों, कंप्यूटर,सीसीटीवी कैमरे व अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस, मालखाना, शस्त्रागार, बंदीगृह, मेस, बैरक, जलपान की व्यवस्था, सीज किए गए वाहनों का रखरखाव, महिला हेल्प डेस्क, थाने पर रखे सभी असलहो को चेक किया गया एवम् थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।थाने पर मौजूद सरकारी वाहनों के रखरखाव व उनकी साफ सफाई पर ध्यान केंद्रित करने हेतु संबंधित को निर्देश दिए गए । इस दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह रहे#

No comments