#हरदोई:- मिशन शक्ति फेज 4 का डीएम व एसपी ने कराया शुभारम्भ, दोपहिया वाहनों से महिला आरक्षियों ने रैली निकाल कर किया जागरूक#
#हरदोई:- मिशन शक्ति फेज 4 का डीएम व एसपी ने कराया शुभारम्भ, दोपहिया वाहनों से महिला आरक्षियों ने रैली निकाल कर किया जागरूक#
#हरदोई: प्रदेश सरकार की मंशानुसार जनपद में एसपी केसी गोस्वामी के नेतृत्व में कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु आगामी शारदीय नवरात्र के पर्व पर “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान- फेज 4 का शुभारम्भ किया गया#
#पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे नियुक्त महिला आरक्षियों द्वारा दो पहिया वाहनों से जन जागरुकता हेतु मिशन शक्ति के संबंध में महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने हेतु पोस्टर्स/बैनर के साथ भव्य महिला सशक्तिकरण रैली निकाली गयी।रैली के दौरान महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों,संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित किये गए।एसपी ने बताया कि मिशन शक्ति” के विशेष अभियान फेज 4 का उद्देश्य जनकल्याण व मानव समाज की सेवा करना, शासन-प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा सम्मान व उनके उत्थान व सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध है।“मिशन शक्ति” फेज 4 अभियान के अन्तर्गत जनपद में नियुक्त महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा दो पहिया वाहनों से जनजागरुकता हेतु मिशन शक्ति के संबंध में महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने हेतु पोस्टर्स/बैनर के साथ भव्य महिला सशक्तिकरण रैली निकाली गयी । महिला सशक्तिकरण रैली रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई से सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा, नुमाइश चौराहा आदि मुख्य बाजारों,स्कूलों/विद्यालयों के आसपास से होते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पोस्टर्स/बैनर के साथ निकाली गयी । इस अवसर पर जिलाधिकारी एमपी सिंह पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी,सीडीओ सौम्या गुरुरानी, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सहित समस्त प्रशासनिक/पुलिस अधिकारीगण,स्कूली बच्चे,महिला बीट अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।महिला सशक्तिकरण रैली के उपरांत शहीद उद्यान पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में महिलाओं/बालिकाओं व बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं व शिकायतों के विषय में जानकारी प्राप्त की गयी व उपस्थित सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया।साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गयी । सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर उन्हें जागरूक किया गया#


No comments