#हरदोई:- हरपालपुर- पितृपक्ष अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी#
#हरदोई:- हरपालपुर- पितृपक्ष अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी#
#हरदोई: हरपालपुर- पितृृपक्ष अमावस्या पर शनिवार को चियासार गंगाघाट पर श्रद्धालुओ ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद लोगों ने पहले पूजा-अर्चना किया।श्रद्धालुओ गंगा पुरोहित को दान-दक्षिणा भेंट की#
#जानकारी के अनुसार चियासर गंगाघाट पर शनिवार सुबह से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।गंगा स्नान के बाद सबसे पहले भगवान सूर्य की अर्घ्य देने के साथ पितरों को पिंडदान दिया गया। फिर पूजन के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। ज्यादातर लोग अपने घरों से ही पितरों के मनपसंद पकवान बनवा कर घाट पर पहुंचे थे। उन्होंने ब्राह्मणों को दक्षिणा भी भेंट की। मान्यता है कि पितृपक्ष पूर्णिमा वाले दिन पृथ्वी पर पधारने वाले पितरों को अमावस्या वाले दिन विदाई दी जाती है।अमावस्या पर वह सभी लोग श्राद्ध करते हैं, जिन्होंने पितृपक्ष में किसी भी दिन पितर निमित्तों को भोजन नहीं कराया हो। इसे सर्व पितृ अमावस्या भी कहा जाता है।भूले-बिसरे पितरों का भी अमावस्या पर श्राद्ध किया जाता है#

No comments