#हरदोई:- माधोगंज- ब्लॉक मुख्यालय पर किसानों ने मासिक बैठक कर 6 सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ को सौंपा#
#हरदोई:- माधोगंज- ब्लॉक मुख्यालय पर किसानों ने मासिक बैठक कर 6 सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ को सौंपा#
#हरदोई: माधोगंज- विकास खण्ड में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक राष्ट्रवादी मासिक बैठक कर 6 सूत्री मांग पत्र देते हुए कहा कि किसानों की बार बार मांग पर भी आवारा छुट्टा जानवरो को अभी तक गौशाला में बंद नही किया गया। किसान रात रात जागकर अपनी फसल की रखवाली कर रहा है,छुट्टा जानवरों को गौशाला में बंद कराया जाय। गौतरा गांव में दो दशकों से अर्ध निर्मित 175 नलकूप का निर्माण अभी तक नही कराया गया अर्धनिर्मित नलकूप का शीघ्र निर्माण कराया जाय जिससे किसानों को लाभ मिल सके। बढनवा गांव के मजरा गड़रियन पुरवा में दबंगो द्वारा तालाब पाट लिए जाने से जलभराव खड़ंजे पर हो रहा है जिसे तत्काल हटवाया जाय। न्योली गांव में आधे गांव का गंदा पानी सियाराम रामसच्चे के मकान के पास से होते हुए श्यामा कुमार के खेत में भरा रहता है जिसके कारण कई वर्षों से फसल नही हो रही है जल्द पक्का नाला निर्माण कराकर समस्या का समाधान किया जाय। ग्राम ठठिया जाहिदपुर में कबीरा बाबा के देव स्थान पर जाने के लिए कोई रास्ता नही है जिससे श्रद्धालुओ को आने जाने में असुविधा होती है मार्ग का निर्माण कराया जाय। ग्राम सदरपुर निवासी बेबा पत्नी मुन्नीलाल को परिवार रजिस्टर की नकल तत्काल दी जाय आदि मांगों का ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा#

No comments