Breaking News

#हरदोई:- माधौगंज- विद्यालय स्तर पर विज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन#


#हरदोई:- माधौगंज- विद्यालय स्तर पर विज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन#

#हरदोई: माधौगंज- उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर माधौगंज में सोमवार को विज्ञान प्रतियोगिता कराई गई विज्ञान प्रतियोगिता में पचास बहुविकल्पीय प्रश्न बच्चों को दिए गए।प्रश्न पत्र निर्माण में कक्षा 6, 7 ,8 की विज्ञान भारती पुस्तिका शामिल की गई। आज उपस्थिति 102 नामांकन के सापेक्ष 80 बच्चों की रही।परीक्षा कक्ष में विद्यालय के अध्यापकों द्वारा निरीक्षण भी किया गया।परीक्षा के उपरांत मूल्यांकन किया गया। जिसमें कक्षा -8 की कोमल -प्रथम, अरुण -द्वितीय, मोहिनी- तृतीय।कक्षा -7 के नितिन- प्रथम,शिवा -द्वितीय,अनुज-तृतीय ।अमन,अनुज,गोलू,उदय आदि का परिणाम संतोषजनक रहा। विज्ञान शिक्षिका प्रियंका श्रीवास्तव द्वारा सभी उत्तीर्ण छात्र/ छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को विकासखण्ड स्तर पर अग्रिम दिनों में आयोजित होने वाली विज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करवाया जायेगा।आज सभी ने मध्याह्न भोजन सब्जी व रोटी, फल की ब्यवस्था की गयी, प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज गुप्ता ने बताया इसी तरह सभी विषयों की प्रतियोगिता करवाकर सभी छात्र/ छात्राओं का आकलन किया जाएगा#

No comments