Breaking News

#हरदोई:- हरपालपुर- सीएचसी में स्वास्थ्य मेले का आयोजन#


#हरदोई:- हरपालपुर- सीएचसी में स्वास्थ्य मेले का आयोजन#

#हरदोई: हरपालपुर- स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत करीब एक सैकड़ा मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया है#

#साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले में डॉक्टर हसामुद्दीन तथा डॉक्टर अजीत मणि ने वायरल फीवर, सर्दी जुकाम दाद खाज समेत कई बीमारियों से जुड़े करीब एक सैकड़ा मरीजों को दबाए वितरित की गई हैं। मेले में आए मरीजों को डॉक्टरो ने फीवर के दौरान लगातार घट रहे प्लेटलेट्स के बारे में जानकारी देते हुए कहा चिकित्सीय परामर्श के बाद ही दवाओ का प्रयोग करें तथा घरों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। नालियों में गंदा पानी जमा न होने दें तथा लगातार कई दिनों तक बुखार रहने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच अवश्य कराए। इस मौके पर अंकित मिश्रा, फार्मासिस्ट अरविंद कुशवाहा, मोहम्मद शोएब,भोला आदि मौजूद रहे#

No comments