Breaking News

#हरदोई:- माधोगंज- खड़ी ट्राली में घुसी बाइक एक की मौत दूसरा घायल#


#हरदोई:- माधोगंज- खड़ी ट्राली में घुसी बाइक एक की मौत दूसरा घायल#

#हरदोई: माधोगंज- थाना क्षेत्र के ग्राम मटियामऊ  निवासी अब्दुल हमीद उम्र 50 वर्ष पुत्र याकूब अंसार पुत्र असद अली के साथ रविवार की दोपहर माधौगंज से मटियामऊ आ रहा था। सरफुद्दीनपुर में सड़क किनारे खड़ी ट्राली में बाइक अनियन्त्रित हो कर जा घुसी। जिससे अब्दुल हमीद व अंसार घायल हो गए। एम्बुलेंस की मदद से दोनों को इलाज के लिए सीएचसी ले गए जहाँ डॉक्टर लोकेश ने अब्दुल को मृत बताया।वही  गम्भीर घायल आंसर को लखनऊ के लिए रिफर कर दिया।  थाना अध्यक्ष धुर्वकुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर  पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। मृतक अपने पीछे एक लड़की व चार लड़के छोड़ गया पत्नी व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है#

No comments