#हरदोई:- पाली- खेत मे पराली जलाने के आरोप में दो किसानों पर रिपोर्ट दर्ज#
#हरदोई:- पाली- खेत मे पराली जलाने के आरोप में दो किसानों पर रिपोर्ट दर्ज#
#हरदोई: पाली- थाना क्षेत्र में सोमवार को खेत मे पराली जलाने पर तहसील प्रशासन द्वारा दो किसानों के खिलाफ़ पाली थाने में मुक़दमा दर्ज कराया गया है। शाहाबाद तहसील के नायब तहसीलदार अनिल कुमार वर्मा द्वारा पाली थाने में लिखित सूचना देकर क्षेत्र के दो किसानों क्रमशः दीपक कुमार पुत्र हनुमान शरण निवासी ग्राम पहाड़पुर थाना पाली व संजीव कुमार पुत्र भीमसेन निवासी कुरसैली मजरा परेली थाना पाली के ख़िलाफ़ मक़दमा पंजीकृत कराया गया है नायब तहसीलदार अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि प्रशासन को दोनों स्थानों पर सेटेलाइट के माध्यम से पराली जलाने की घटना की जानकारी हुयी थी।दोनों किसानों के द्वारा वायु प्रदूषण कर पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने के साथ साथ मा0 राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशों का उल्लंघन किया गया है जिसके बाबत दोनों किसानों पर एसडीएम शाहाबाद के आदेश पर मक़दमा दर्ज कराया गया है। विदित हो कि सरकार प्रदूषण को लेकर बहुत ही गंभीर है। क़ानूनन फसल अवशेष पराली जलाने बाले किसानों पर 25 सौ से लेकर 15 हजार रुपये तक का जुर्माना या जेल अथवा दोनों का प्रावधान है इस मौके पर नायब तहसीलदार ने बताया कि सभी किसानों को पराली को खेत में नही जलाना चाहिए इससे खेत मे जैविक कार्बन की कमी होती है जिससे किसान मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं और फसलों व पर्यावरण को नुकसान होता है इसमें इसके अलावा उन्होंने सभी को सरकार के काम के सहयोग करने की अपील भी की#

No comments