#हरदोई:- पाली- धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस#
#हरदोई:- पाली- धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस#
#हरदोई: पाली- मंगलवार को पाली नगर के पब्लिक शिक्षा निकेतन विद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने देश की एकता और अखंडता बनाये रखने के लिए शपथ ली। इस मौके पर जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य सुबोध रंजन गुप्त ने बताया कि आजादी के बाद सरदार पटेल ने 562 छोटी-बड़ी रियासतों को भारतीय संघ में मिलाकर देश का निर्माण करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके लिए उन्हें लौह पुरुष की उपाधि मिली। इसके अलावा उन्होंने बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सभी छात्र छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के सर्वांगीण विकास के लिए अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता, एकता को बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं व बहां पर मौजूद लोगों से अपने आसपास के परिवेश को साफ सुधरा रखने के अपील की।
इसके अलावा नगर के पंत इंटरमीडिएट कॉलेज,सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शंकर लाल विद्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित हुए।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सुनील शुक्ल,दिलीप दीक्षित, शिवकांत मिश्र,कृष्णमुरारी पाण्डेय,राजीव पाण्डेय,अभय कुशवाहा,कुशाग्र गुप्ता, सूरज दीक्षित आदि मौजूद रहे।

No comments