#हरदोई:- मल्लावां- धर्म का अनुसरण करने से मानव का कल्याण संभव:-रसिक पीठाधीश्वर#
#हरदोई:- मल्लावां- धर्म का अनुसरण करने से मानव का कल्याण संभव:-रसिक पीठाधीश्वर#
#हरदोई: मल्लावां- शांति सत्संग मंच के स्वर्ण जयंती समारोह आध्यात्मिक सत्संग एवं संत सम्मेलन में रसिक पीठाधीश्वर जन्मेजय शरण जी ने धर्म की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि धर्म के वास्तविक स्वरूप को पहचान कर उस पर चलने वाला मनुष्य ही मानव का कल्याण करके व समाज और राष्ट्र का भी कल्याण करता है । धर्म के धारण के लिए समर्पण के साथ-साथ चरित्रवान होना परम आवश्यक है । भरत चरित्र या हनुमान चरित्र की कथा भी बड़ी ही प्रेरणादाई है क्योंकि यह दोनों चरित्र और धर्म पर चलते रहे ।जीवन को सफल बनाने के लिए हमें अपने जीवन में धर्म का आचरण करना बहुत जरूरी है।आचार्य जी ने ज्ञान,वैराग्य और भक्ति पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि मनुष्य जब पृथ्वी पर आता है तो उसकी पहली आवश्यकता होती है रोटी,कपड़ा और मकान ।मनुष्य जो कार्य करता है उसका उसे फल मिलता है जो जीवन में कुछ भी नहीं करता वह जीवन में सफल नहीं होता#
#छतरपुर से पधारे पंडित राघवेंद्र दास महाराज ने बताया कि जीवन के परिवर्तन के लिए आचरण व संस्कार भी जरूरी है बिना आचरण व संस्कार के बिना हम अपने स्वयं में परिवर्तन नहीं ला सकते । भगवान राम विषम परिस्थितियों में भी एक समान रहते हैं कहां राज्याभिषेक के बजाय वनवास जाने पर भी दोनों परिस्थितियों में एक हैं । माया का अधिकार ईश्वर पर नहीं होता है जीव पर होता है क्योंकि जीवात्मा परमात्मा का ही अंश है । रामचरित्र मानस हमें यह शिक्षा देता है कि मानव को क्या करना चाहिए ।अपने कल्याण के लिए राम कथा अवश्य श्रवण करें,मनन करें और उसको अपने जीवन में उतारे जिससे आपके साथ कल्याण समाज और राष्ट्र का भी हो जो कि उसकी बड़ी ही आवश्यकता है।रजत जयंती समारोह में पांच जगत गुरु शंकराचार्य मौजूद रहे जिसमें जगतगुरु स्वामी रामस्वरूपाचार्य जी महाराज,जगतगुरु स्वामी आत्मानंद जी महाराज,जगतगुरु स्वामी जन्मेजय शरण जी महाराज, जगद्गुरु पीठाधीश्वर महावीर दास और अनेकों संत और महात्मा मौजूद रहे और सत्संग की ज्ञान गंगा में श्रोताओं को आनंदित करते रहे।मंच संचालन डॉ अशोक चंद्रगुप्त ने किया#

No comments