Breaking News

#हरदोई:- पाली- झोलाछाप डॉक्टरों के आगे स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार बेबश#


#हरदोई:- पाली- झोलाछाप डॉक्टरों के आगे स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार बेबश#

#हरदोई: पाली- झोलाछाप डॉक्टरों का मकडजाल कस्बे में दिनों दिन फल फूल रहा है ऐसा लग रहा है कि उन्हें स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार लोगों का संरक्षण प्राप्त हो अगर कभी-कभार विभाग ने कार्रवाई की तो वह कार्रवाई केवल दिखावा ही साबित हुई है इन झोलाछाप डॉक्टरों के आगे स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कब तक मौन बैठे रहेंगे नगर की जनता इसका सच जानना चाहती है क्षेत्र के समाजसेवी सुनील मनोज बृजेश आदि लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री को शिकायती पत्र लिखकर भेजा जिसमें बताया गया पाली कस्बे से लेकर क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम दुकान चला रहे हैं और मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ भी कर रहे हैं बस इतना ही नहीं नगर में कई पैथोलॉजी जांच के नाम पर चल रही है जबकि इन पैथोलॉजी पर अनट्रेंड लोग बैठकर जांच कर रहे हैं वहीं मनचाहा पैसा वसूल किया जा रहा है।शिकायती पत्र में कहा गया है कि क्षेत्र के एक झोलाछाप डॉक्टर के बारे में बताया गया कि वह झोलाछाप डॉक्टर ग्राम लौकाह से लेकर नगर की निजामपुर पुलिया तक अपना साम्राज्य कायम किए हुए हैं इसके बावजूद विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है समाजसेवियों का कहना है समय रहते विभाग ने इन फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई नहीं की तो वह जिला अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी#

No comments