#हरदोई:- हरपालपुर- महिला का शव राम गंगा नदी में उतरता मिला#
#हरदोई:- हरपालपुर- महिला का शव राम गंगा नदी में उतरता मिला#
#हरदोई: हरपालपुर- कोतवाली क्षेत्र के बरहुली गांव के सामने रामगंगा नदी में रविवार की सुबह एक अधेड़ महिला का शव उतरता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची सवायजपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है#
#जानकारी के अनुसार सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के बरसोहिया गांव निवासी सर्बजीत की पत्नी मीना का शव रविवार की सुबह गोरिया तथा बरहुली गांव के बीच रामगंगा नदी में उतराता हुआ मिला है।मृतका की सास रामश्री ने पुलिस को तहरीर देकर बताया मृतक का का पति सर्वजीत गुजरात में रहकर मजदूरी करता है। मीना शनिवार की दोपहर घर से हरदोई दवा लेने जाने की बात कह कर गई थी। तब से वापस नहीं लौटी।रविवार की सुबह उसका शव नदी से बरामद हुआ है। मृतका का एक करीब 10 वर्ष का बेटा है।ग्रामीणों ने बताया कि सीमा विवाद में करीब एक घंटे तक शव घटना स्थल पर ही रखा रहा। बताया जाता है घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक हरपालपुर मनोज कुमार सिंह तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार दुबे घटना स्थल पर पहुंच गए थे। लेकिन घटनास्थल गोरिया गांव के निकट का होना बताया जा रहा था। जो की सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र का गांव है। मामले की सूचना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सवायजपुर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।सवायजपुर कोतवाली प्रभारी दिलेश सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में विधिक कार्यवाही की जाएगी#

No comments