Breaking News

#हरदोई:- शराब के पौव्वा को लेकर हुये विवाद में दोस्तों ने पीट-पीटकर की थी सरवन की हत्या, दोनो गिरफ्तार#


#हरदोई:- शराब के पौव्वा को लेकर हुये विवाद में दोस्तों ने पीट-पीटकर की थी सरवन की हत्या, दोनो गिरफ्तार#

#हरदोई: कासिमपुर थाना पुलिस ने सरवन हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। मृतक युवक के दोस्तों ने ही उसकी पीट-पीटकर हत्या कि थी। उसके शव को पानी से भरे गड्ढे में डाल दिया था। मृतक ने अपने दोस्त से शराब का एक पौवा लिया था। जिसको उसने अपने दोस्त को वापस नहीं किया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और दोस्तों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी#

#एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि 3 अक्टूबर की शाम कासिमपुर थाना क्षेत्र के कोडरी गांव निवासी सरवन कुमार (30) पुत्र श्यामलाल मौर्य 3 अक्टूबर की शाम अपने घर से खाना खाकर वापस दुकान पर सोने चले गया था। सुबह सरवन अपनी दुकान पर नहीं मिला तो परिजनों ने काफी तलाश की और फिर गुमशुदगी दर्ज कराई। दो दिन बाद 5 अक्टूबर की शाम को सरवन का शव अपनी दुकान से कुछ दूरी पर पानी के गड्ढे में डूबा हुआ मिला। जिसके सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे। इस सनसनीखेज घटना के खुलासे के लिए एसपी ने पुलिस की 3 टीमों को लगाया था। पुलिस टीम ने हत्या में नामजद आरोपी करन को थाना कासिमपुर के मौलवी खेड़ा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है#

#एसपी गोस्वामी ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक सरवन व अभियुक्त करन के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। 3 अक्टूबर को मृतक सरवन कुमार ने गांव के ही एक व्यक्ति राजेश धानुक शराब का पौव्वा लिया था। उसी रात में ही करन व राजेश द्वारा मृतक सरवन से शराब का पौव्वा वापस मांगने के कारण दोनों पक्षों में विवाद हो गया और आरोपी करन ने गांव में ही एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिसमें मृतक सरवन ने गांव में यह बता दिया था कि उक्त चोरी की घटना आरोपी करन ने की है। जिससे करन उससे नाराज था परंतु पौव्वे की बात से उखड़ गया। राजेश और करन ने मिलकर सरवन कुमार के सिर व चेहरे पर डंडे से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और शव को छिपाने के लिए पानी के गड्ढे में डालकर ईंट से दबा दिया। जिसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी राजेश धानुक (38) पुत्र सुन्दर को भी मुखबिर की सूचना पर अमेहरा से चिराना जाने वाले मार्ग से पकड़ लिया। दोनों ही आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद कर लिया। एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि पूंछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है#

No comments