#हरदोई:- संडीला- शिक्षिका प्रियंका जायसवाल को मिशन नारी शक्ति पर किया गया सम्मानित#
#हरदोई:- संडीला- शिक्षिका प्रियंका जायसवाल को मिशन नारी शक्ति पर किया गया सम्मानित#
#हरदोई: संडीला- तहसील के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जामू में मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित खंड शिक्षाअधिकारी सीमी निगार की उपस्थिति रही जिसमें बालिका सुरक्षा नारी सम्मान बालिकाओं के आत्म रक्षा से संबंधित विषयों पर अपने अपने विचार व्यक्त किए गए।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नीलकमल मौर्य एवं पूर्व प्रधानपति विनोद कुमार पांडेय विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वंशीलाल के अलावा अन्य ग्रामवासी एवं समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।जिनके निर्देशन में मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम में कई बच्चों के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।साथ ही विद्यालय की सहायक शिक्षिका प्रियंका जायसवाल को मिशन नारी शक्ति पर जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अधिकारी के निर्देशन में उप जिला अधिकारी स्वाती शुक्ला एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया जिसके लिए पूरा स्टॉफ नें प्रियंका को बधाई दी।इस उपलब्धि से प्राथमिक विद्यालय जामू अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं#

No comments