#हरदोई:- हरपालपुर- सेना में तैनात हरदोई के एक सैनिक की दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मौत#
#हरदोई:- हरपालपुर- सेना में तैनात हरदोई के एक सैनिक की दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मौत#
#हरदोई: हरपालपुर- क्षेत्र के पलिया गांव निवासी सेना में तैनात एक जवान की संदिग्ध हालत में शुक्रवार की शाम को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेल हादसे में मौत हो गई है। सैनिक की मौत की खबर मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। रविवार को राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा#
#हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव निवासी अमर सिंह यादव के तीन बेटों में सबसे बड़ा बेटा लांस नायक अरुण कुमार सिग्नल कोर सेना भवन नई दिल्ली में 2 साल से तैनात था। बताया जाता है अरुण कुमार का शव शुक्रवार की रात करीब 9 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पड़ा मिला था।सैनिक के पास मिले आई कार्ड से शव की पहचान कर जीआरपी पुलिस ने सेना के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। शनिवार को दिवंगत सैनिक के शव का पोस्टमार्टम कर पैतृक गांव सेना की एक टुकड़ी के साथ भेज दिया गया है। रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जाता है दिवंगत लांस नायक अरुण कुमार 2009 में सेना में भर्ती हुए थे। तथा करीब 2 साल से दिल्ली में तैनाती के दौरान अपनी पत्नी अनुपम के साथ रहते थे। सैनिक के कोई संतान नहीं है। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया है#

No comments