Breaking News

#हरदोई:- शतचंडी महायज्ञ कन्या भोज भंडारा के साथ हुआ संपन्न#


#हरदोई:- शतचंडी महायज्ञ कन्या भोज भंडारा के साथ हुआ संपन्न#

#हरदोई: शक्तिपीठ श्रवण देवी मंदिर में 74 शतचंडी महायज्ञकन्या भोज भंडारा के साथ संपन्न हुआ। यज्ञ आचार्य सुनील शास्त्री ने अपने वैदिक ब्राह्मणों के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति कराई। श्री आचार्य ने बताया यज्ञ की परंपरा श्री स्वामी करपात्री जी महाराज, शास्त्रार्थ महारथी माधवाचार्य जी महाराज, श्री स्वामी पथिक जी महाराज जैसे महान संतों के द्वारा यज्ञ का कार्यक्रम शुभारंभ हुआ था। तब से 74 वर्ष बीत गए बराबर यह कार्यक्रम चल रहा है। सभी भक्तों के सहयोग से प्रतिवर्ष यज्ञ का कार्यक्रम कन्या भोज भंडारा का कार्यक्रम होता है। माता रानी के यज्ञ में प्रसाद का बड़ा महत्व है। जिस कामना को लेकर कोई प्रसाद ग्रहण करता है। माता रानी सभी की इच्छाओं को अवश्य पूर्ण करती हैं। यज्ञ के कार्यक्रम में रविंद्र नाथ सेठ, अनिल मदन, रामविलास तिवारी, उमेश मिश्रा, ज्ञानू शुक्ला, श्रवण सेठ आदि भक्तजन उपस्थित रहे#

No comments