#हरदोई:- टड़ियावां- टड़ियावां में ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश द्वारा किया गया टैबलेट वितरण#
#हरदोई:- टड़ियावां- टड़ियावां में ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश द्वारा किया गया टैबलेट वितरण#
#हरदोई: टड़ियावां- विकास खंड टड़ियावां में 25 अक्टूबर को ब्लाक प्रमुख टड़ियावां रवि प्रकाश के द्वारा ब्लॉक सभागार में ब्लॉक के समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं संविलियन विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक को टेबलेट वितरण कवर के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन एवं वंदना से हुई। ब्लाक सभागार में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख ने कहा कि अब समय तेजी से बदल रहा है जरूरत है शिक्षा में नवीन तकनीक के प्रयोग की। टैबलेट मिलने से शिक्षकों को तकनीक प्रयोग में आसानी होगी और वह अपना कार्य आसानी से कर पायेंगे एवं इसके साथ ही कोई बहाना भी नही चल पायेगा। शिक्षक संघ टड़ियावां अध्यक्ष अनन्त राम पाण्डेय ने कहा कि विभाग द्वारा शिक्षको के निजी मोबाइल से जो कार्य लिया जा रहा था उससे थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन इस टैबलेट को चलाये जाने का प्रशिक्षण भी शिक्षकों को दिया जाना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी टड़ियावां अनुज कुमार द्वारा ब्लाक प्रमुख को स्मृति चिह्न व बुके देकर सम्मानित किया गया। प्राथमिक विद्यालय भड़ायल, प्राथमिक विद्यालय जंसरी, प्राथमिक विद्यालय गरीबपुरवा, प्राथमिक विद्यालय रूसीपुरवा, संविलियन विद्यालय दानियालगंज, संविलियन विद्यालय गुरुदयालपुरवा, प्राथमिक विद्यालय मरकहा, प्राथमिक विद्यालय अहरापुर सहित 15 विद्यालयों को टैबलेट ब्लाक प्रमुख द्वारा एवं शेष विद्यालयों को खंड शिक्षा अधिकारी टड़ियावां एवं ब्लाक एम आई एस रोचक मिश्र द्वारा दिया गया। इस मौके पर एआरपी विवेक गुप्ता, एआरपी अभिषेक मिश्र, एआरपी रूचि शुक्ला, संकुल शिक्षक नीलेश सिंह, संकुल शिक्षक मंजेश अवस्थी, संकुल शिक्षक अशोक राठौर, रामजीवन वर्मा, रीतेश सिंह, नितिन श्रीवास्तव, कुशल अवस्थी, आशीष सोनकर, अनुराग सिंह, राकेश मिश्रा सहित विभिन्न शिक्षक उपस्थित रहे#

No comments