#हरदोई:- मल्लावां- विजय दशहरा के पावन पर्व पर लंकापति रावण का किया गया दहन#
#हरदोई:- मल्लावां- विजय दशहरा के पावन पर्व पर लंकापति रावण का किया गया दहन#
#हरदोई: मल्लावां- विजय दशहरा के पावन पर्व पर विगत वर्षों की भांति चौथे वर्ष समाज सेवी विशाल जायसवाल के आयोजन में मिठू बाबा ग्राउंड पर 70 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मिट्ठू बाबा ग्राउंड पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई जिसमें अभिनव म्यूजिकल ग्रुप मुंबई के द्वारा श्री रामचंद्र के भजन से लेकर फिल्मी गानों पर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं अमन तूफानी ग्रुप द्वारा मंच पर सुंदर झांकियों का भी प्रस्तुतीकरण किया गया।पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल मुख्य अतिथि होने के कारण कार्यक्रम में चार चांद लग गए थे लेकिन उनके ना आने से आए हुए जनमानस में मायूसी देखी गई।भजपा के वरिष्ठ नेता अभय शंकर शुक्ला ने आम जनमानस को संबोधित करते हुए मायूसी को दूर किया। और आए हुए लोगों से विशाल जायसवाल का हौसला अफजाई करते हुए आने वाले समय में इसी तरह समर्थन देने की अपील भी की। समाजसेवी विशाल जायसवाल ने विजयदशमी पर्व के आयोजन में सम्मिलित होने वाली जनता को धन्यवाद दिया और इस प्यार भरे समर्थन पर उन्होंने आगामी वर्षों तक इसी तरह कार्यक्रम होने का विश्वास दिलाया। मल्लावां के दो आतिशबाजों ने भी अपनी आतिशबाजी का नजारा पेश कर दर्शकों में रोमांच भर दिया।इस मौके पर नेता अभय शंकर शुक्ला, नगर पालिका सभासद भास्कर मिश्रा, पत्रकारों में अरुण कुमार शुक्ला पटेल, शरद, कमलेश,जीतेन्द्र पाठक, रवींद्र शुक्ला, बंटी, सर्वेश द्विवेदी आदि रहे। मिठू बाबा मैदान में उमड़ी दसियों हजार की भीड़ को थाना कोतवाली प्रभारी शेषनाथ सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा कुशलता से संभाला गया। कहीं पर भी किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था में चूक नहीं हो पाई#

No comments