Breaking News

#हरदोई:- सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को दीं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं#


#हरदोई:- सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को दीं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं#

#हरदोई: पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने जनपद में तैनात चार पुलिसकर्मी पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुऐ कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र, शॉल देकर सम्मानित किया उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस विभाग से तीन उपनिरीक्षक शिवाजी, अरविंद कुमार सक्सेना व मकसुदुल हसन तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी छंगा लाल प्रभाकर अपनी अपनी अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं। इनके द्वारा पुलिस विभाग में कर्तव्य निष्ठता, मेहनत व लगन से दी गयी सेवाओं एवं उनके द्वारा ड्यूटी के दौरान किए गये कार्यो की सराहना करते हुए एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके सपरिवार स्वस्थ रहने एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गयी#

No comments