#हरदोई:- मिशन शक्ति फेज 4 अभियान के तहत एसपी ने छात्राओं व महिलाओं को किया जागरुक#
#हरदोई:- मिशन शक्ति फेज 4 अभियान के तहत एसपी ने छात्राओं व महिलाओं को किया जागरुक#
#हरदोई: मिशन शक्ति के विशेष अभियान- फेज-4 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हरदोई केशव चन्द गोस्वामी द्वारा कोतवाली शहर क्षेत्र के श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल मंगलीपुरवा हरदोई में छात्राओं, महिलाओं व बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं महिलाओं, बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना, पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नही आना पड़ेगा अपितु महिला बीट अधिकारी नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांवों में उपस्थित होकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही उनसे संवाद कर उनकी शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निराकरण कराया जाएगा#
#मगंलवार को कोतवाली शहर क्षेत्र के श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं, बालिकाओं व बच्चों ने प्रतिभाग किया। चौपाल में उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई। एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को 1090, 112, 1076, 1098, 108 हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर उन्हें जागरूक किया गया#

No comments