Breaking News

#हरदोई:- संडीला- अमृत महोत्सव के अर्न्तगत निकली गई मेरी माटी,मेरा देश अमृत कलश यात्रा#


#हरदोई:- संडीला- अमृत महोत्सव के अर्न्तगत निकली गई मेरी माटी,मेरा देश अमृत कलश यात्रा#

#हरदोई: संडीला- ब्लॉक के अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव योजना के अर्न्तगत प्रदेश में मेरी माटी,मेरा देश अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम के अर्न्तगत माननीय प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार आज दिनांक 06.10. 2023 को विकास खण्ड सण्डीला के युवक मंगल दल,महिला मंगल दल नेहरू युवा केन्द्र एवं अन्य ग्रामीण जनों एवं समस्त ग्राम प्रधानगणों/ क्षेत्रपंचायत सदस्यगणों द्वारा विकास खण्ड मीटिंग हाल में अमृत कलश को संरक्षित किया गया।जिसमें माननीय प्रधानमंत्री को प्रेषित किया जायेगा। अमृत कलश यात्रा में विकास खण्ड सण्डीला की 72 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों द्वारा गाड़ियों को सजाकर डी.जे के साथ उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने लोगों नें काफ़ी सहयोग किया गया जैसे/ संडीला ब्लॉक प्रमुख आरती गुप्ता पत्नी अमित कुमार गुप्ता,धर्मेश चन्द्र पाण्डेय खण्ड विकास अधिकारी,अखिलेश कुमार सहायक विकास अधिकारी (पं०)समस्त ग्राम प्रधान गण,क्षेत्र पंचायत सदस्यगण एवं अन्य ग्रामीण जनों द्वारा प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया#

No comments