#हरदोई:- हरपालपुर- हर घर जाकर आशा व आंगनबाड़ी रोगियों की लेगी जानकारी,दिया गया प्रशिक्षण#
#हरदोई:- हरपालपुर- हर घर जाकर आशा व आंगनबाड़ी रोगियों की लेगी जानकारी,दिया गया प्रशिक्षण#
#हरदोई: हरपालपुर- विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत हर घर दस्तक अभियान 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। जिसमें आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रत्येक घर जाकर बीमारियों से रोग ग्रस्त रोगियों की जानकारी हासिल करेगी यदि कहीं कोई बुखार से रोगी मिलता है तो उसे उपचार के लिए सीएचसी में इलाज करने की सलाह देंगी।साथ ही कुपोषित बच्चों,क्षय रोग,बुखार से पीड़ित रोगियों की सूची तैयार करेगी।शुक्रवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में इंचार्च सीएचसी अधीक्षक डॉ.आशीष तिवारी,यूनिसेफ बीएमसी शादाब जैदी,बीपीएम मनोज तिवारी ने आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बारे में प्रशिक्षण दिया।इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आशीष तिवारी ने बताया 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक हर घर दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री व आशा घरों में दस्तक देंगी और बुखार सहित अन्य बीमारियों की जानकारी उपलब्ध कराएंगी। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही#

No comments