Breaking News

#हरदोई:- कछौना- नवनिर्वाचित उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने ग्रहण की शपथ#


#हरदोई:- कछौना- नवनिर्वाचित उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने ग्रहण की शपथ#

#हरदोई: कछौना- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल संगठन की नवगठित कार्यकारी के पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि अशोक अग्रवाल सदस्य विधान परिषद ने नवगठित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। पदाधिकारी गण व्यापारियों के हितों का सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे, सम्मानित मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, विशिष्ट अतिथि सांसद अशोक रावत, सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल को पदाधिकारी ने माला व चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया। इस दौरान सदस्य विधान परिषद अग्रवाल ने कहा कछौना हमारी जन्मभूमि है। हमारी जन्मभूमि व कर्म भूमि है। इस क्षेत्र व नगर के विकास के लिए सदैव प्रयास रत रहूंगा। नगर व क्षेत्र के विकास के लिए 40 वर्षों से सदैव प्रयास रत हूं। क्षेत्र पंचायत का प्रतिनिधित्व व गांव के विकास कार्यों को कराके मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया है।सांसद अशोक रावत ने कहा वह क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर हैं। जाम की समस्या को देखते हुए रेलवे फाटक पर बालामऊ जंक्शन ओवर ब्रिज बनाने के लिए भारत सरकार से स्वीकृत कराया, परंतु कुछ व्यापारियों के हस्तक्षेप व राजस्व कर्मियों के उदासीन रवैया के कारण ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य बाधित है।भारत सरकार से सभी जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयास से लखनऊ से हरदोई का चौड़ीकरण फोरलेन के लिए 750 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कराई। जिसका निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। अब हरदोई से लखनऊ का आवागमन सुगम होगा। पूर्व सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल संगठन के नरेश अग्रवाल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा व्यापारियों के बिना देश की तरक्की संभव नहीं है। व्यापारियों की देश के विकास में अहम भूमिका है। व्यापारियों को व्यापार में विकास के साथ राजनीति में लाना है। प्रजातंत्र की सबसे बड़ी ताकत राजनीति है। आगामी लोकसभा चुनाव की मद्देनजर सांसद अशोक रावत को संदेश दिया, वह बाहर के टूर कम करें, गांव के दूर करें। लोगों का विश्वास की पूंजी ही नेता की ताकत है। नेता की छवि महत्वपूर्ण होती है।डबल इंजन सरकार ने कानून व्यवस्था में एक अलग संदेश दिया। अपराधी व शोहदों व माफिया भयभीत हैं। वह अपनी दोनों टांगों का एक्सरे करा लेते हैं। अब अगले चौराहे पर मुठभेड़ में गोली लग जाए, महिला आरक्षण का प्रभावी कदम उठाकर उन्हें बराबरी का दर्जा दिया है।हमारा देश ग्लोबल इंडिया की तरफ बढ़ रहा है। हमारा देश कभी युद्ध पर विश्वास नहीं किया, हमेशा शांति का पक्षधर रहा है।वर्तमान समय में देश में ज्वलंत समस्या जनसंख्या है, जिससे विकास कार्य प्रभावित है।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया, दीवार फांदना नेताओं को शोभा नहीं देता है, यह लड़कपन है। नेता की एक छवि होती है। इतिहास के पन्नों में नाम उसी का लिखा जाता है, जिसका क्षेत्र व देश के विकास में योगदान रहता है। हरदोई के चौकीदार के रूप में जीवन की आखिरी सांस तक सेवा करता रहूंगा#

#इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष पति व उद्योग व्यापार मंडल संगठन के संरक्षक जगदीश गुप्ता, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर अनिल गुप्ता, रजनीश सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रांतीय मंत्री पवन अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, सूर्य गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सौरव शुक्ला, अनुज गुप्ता, मनीष सिंह, संचित अग्रवाल, रवीश कुमार सिंह, गौतम कनौजिया, धीरेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ बबलू, गोपाल जी गुप्ता, श्रवण गुप्ता, प्रवीण कुमार गुप्ता, लालन गुप्ता, अनिल गुप्ता, बघौली अध्यक्ष व्यापार सोमेंद्र गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सौरभ गुप्ता, संजीव गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता आदि मौजूद रहे#

No comments