Breaking News

#हरदोई:- महिलाओ के संरक्षण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत वन स्टॉप सेण्टर का बहुत महत्व है/ अध्यक्ष#

#हरदोई:- महिलाओ के संरक्षण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत वन स्टॉप सेण्टर का बहुत महत्व है/ अध्यक्ष#


#हरदोई:- महिलाओ के संरक्षण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत वन स्टॉप सेण्टर का बहुत महत्व है/ अध्यक्ष#

#सेन्टर पर पीड़ित महिलाओ को बहुत सहयोग मिलेगा:- सी0डी0ओ0#

#हरदोई: शुक्रवार को सखी वन स्टॉप सेण्टर कार्यालय हरदोई में नव निर्मित भवन का मुख्यमंत्री द्वारा वचुअल लोकार्पण किया गया जिसमें उक्त कार्यक्रम को जनपद हरदोई में वन स्टॉप सेण्टर में विधिवत आयोजित किया गया जिसमें श्रीमती प्रेमावती अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में सह अध्यक्ष श्रीमती अलका गुप्ता मौजूद रही। इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओ के संरक्षण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत वन स्टॉप सेण्टर का बहुत महत्व है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इसमे पीडित महिलाओ को बहुत सहयोग मिलेगा।अध्यक्ष महिला मोर्चा द्वारा कहा गया कि यह सरकार का सरहानीय कदम है इससे महिला सशक्तिकरण को बढावा मिलेगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बताया कि जनपद के अच्छा प्रयास है जिससे महिला उत्पीडन, घरेलू हिंसा जैसे हिंसात्मक अपराधो को रोकने में सहायता मिलेगी। उक्त कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधीक्षक संप्रेक्षण गृह, संरक्षण अधिकरी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, अध्यक्ष / सदस्य बाल कल्याण समिति, महिला कल्याण अधिकारी, सेण्टर मैनेजर वन स्टॉप सेण्टर, जिला समन्वयक, कम्प्यूटर आपरेटर, आंकडा विश्लेषक, वन स्टॉप सेण्टर के समस्त कर्मचारी एवं आंगनवाडी कार्यकत्री आदि लोग उपस्थित रहे#

No comments