#हरदोई:- पाली- झाड़ू पकड़ी फोटो खिंचवाई तक सीमित है स्वच्छता अभियान#
#हरदोई:- पाली- झाड़ू पकड़ी फोटो खिंचवाई तक सीमित है स्वच्छता अभियान#
#हरदोई: पाली- नेता अधिकारी और समाजसेवियों ने स्वच्छता के नाम पर झाड़ू पकड़ी फोटो खिंचवाई और अपने घर चले गए सफाई कर्मियों ने भी औपचारिकता निभा दी नगर में जगह- जगह लगे कूड़े के ढेर इस सच्चाई को बयां कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के आवाहन के बाद लोगों मैं उम्मीद थी कि अपना नगर भी साफ सुथरा नजर आएगा नालियों से पॉलिथीन हटेगी नालों की सफाई होगी और सड़क चमचमाती दिखेगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ नगर में जगह- जगह लगे कूड़े के ढेर सड़कों पर फैली गंदगी बयां कर रही सफाई अभियान की सत्यता को कागजों पर धड़ल्ले से दौड़ रहा स्वच्छता का पखवाड़ा अभियान नगर के मोहल्ला बिरहाना स्थित मां दुर्गा मंदिर के आसपास लगे कूड़े के ढेर से उठ रही बदबू से मोहल्ले के लोग परेशान हैं जबकि इस समय डेंगू बुखार जैसी बीमारी तेजी से पैर पसार रही हैं इसके बावजूद जिम्मेदार चुप बैठे हैं जबकि नगर का यह मेंन मार्ग होने की वजह से सुबह महिलाएं पूजा करने मंदिर जाती हैं तो उन महिलाओं को सड़क पर परी गंदगी को पार करना टेढ़ी खीर साबित हो रही है अलग-अलग हिस्सों में कूड़े के लगे ढेर को मवेशी अपना निवाला बनाते देखे जा सकते हैं इनके निवाले के चलते सड़क पर गंदगी और फैल रही है उस गंदगी पर निकलना लोगों का मुश्किल हो रहा है वही डेंगू जैसी बीमारी के चलते नगर में कीटनाशक दवा पार्किंग मशीन न चलाए जाने से नगर के लोगों में रोष व्याप्त है इस गंदगी के चलते लोगों का पाक साफ रहना मुश्किल हो रहा है#

No comments