Breaking News

#हरदोई:- भरखनी- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नेचलाया सघन अभियान#


#हरदोई:- भरखनी- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नेचलाया सघन अभियान#

#हरदोई: भरखनी- विद्यार्थी परिषद ने अनंगपुर स्थित श्री बृजराज सिंह इंटर कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाया, जहां भारी संख्या में छात्रों ने सदस्यता ग्रहण की। साथ ही नए सदस्यों को विद्यार्थी परिषद के विचारों से अवगत कराया गया। व इसके कार्यपद्धति की भी जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया, कि दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने का गौरव सिर्फ विद्यार्थी परिषद को ही प्राप्त है। वही नए सदस्यों को अभियान ज्ञान एवं एकता का संकल्प भी दिलाया गया#

#इस दौरान जिला सह संयोजक श्रेय मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर विद्यार्थियों के बीच शिक्षा, चरित्र व संस्कार के भाव को विकसित कर रहा है। इसलिए आज बड़ी संख्या में विद्यार्थी संगठन से जुड़ रहे हैं। वही तहसील संयोजक नीरू त्रिवेदी ने कहा कि जब जब देश के विश्वविद्यालयों में विध्वंसकारी शक्तियों ने आजमाने की कोशिश की है। तब तब हमारे संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें ईट का जवाब पत्थर से देने का काम किया है।इस दौरान खंड संघ चालक ज्ञानेंद्र मिश्रा, नगर मंत्री दिलीप,प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह,तीर्थ प्रकाश तिवारी, सहितसभी शिक्षक एवं सैकड़ो छात्र मौजूद रहे#

No comments