Breaking News

#हरदोई:- भरखनी- थाना प्रभारी ने बैठक कर अपने अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश#


#हरदोई:- भरखनी- थाना प्रभारी ने बैठक कर अपने अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश#

#हरदोई:- भरखनी- पचदेवरा थाना प्रभारी विद्यासागर पाल ने, रविवार को अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों की बैठक बुलाई, जिसमें उन्होंने शासन की मंशा के अनुसार कार्य करने का दिशा निर्देश दिया है।इंस्पेक्टर ने अपने अधीनस्थ सभी पुलिस कर्मियों को आदेश दिया, कि सजग रहकर अपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों की निगरानी रखें और जो पीड़ित व्यक्ति है उसके साथ सरलता से पेश आएं, और पीड़ित को हर संभव न्याय दिलाने का प्रयत्न करें। थाने पर आने वाले पीड़ित व्यक्ति की बात सुनकर समस्या का अति शीघ्र समाधान करें, और पीड़ित व्यक्ति का सम्मान करें। अगर कोई दिक्कत आए, तो अवगत कराएं समस्या का निदान मैं स्वयं करूंगा।उन्होंने अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा, कि अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों पर अपनी नजर बनाए रखें, जिससे समय रहते उन पर कार्रवाई की जा सके।इस मौके पर पचदेवरा पुलिस के सभी पुलिस कांस्टेबल महिला कांस्टेबल पत्रकार साथी और इंस्पेक्टर उपस्थित रहे#

No comments