Breaking News

#हरदोई:- माधौगंज- दलित बस्तियों में पहुँचकर विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां#


#हरदोई:- माधौगंज- दलित बस्तियों में पहुँचकर विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां#

#हरदोई: माधौगंज- सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को विधायक आशीष सिंह आशू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विकास खण्ड माधौगंज की ग्राम पंचायत चंदौली,रुइया,शुक्ला पुर भगत के मजरा हरिचंदापुर,व ग्राम पंचायत उसरहा की दलित बस्तियों में जन संपर्क किया तथा उसरहा में कार्यक्रम स्थल पर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर विधायक आशीष सिंह आशू ने माल्यार्पण कर ग्रामीणों से मुलाकात कर समानता का नाता जोड़ा। लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने दलित परिवारों से सीधे संवाद किया और कहा जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति विगत कई वर्षों मे भाजपा सरकार ने लक्ष्य आधारित कार्य किये है। जिससे देश आज प्रगति और सम्मान के साथ जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ा है।युवाओं को स्वरोजगार के लिए सरकार बेहतर सुविधाएं दे रही है। भाजपा सरकार प्रत्येक क्षेत्रों में कार्य कर रही है। जिसमें मेडिकल कालेज के निर्माण, गरीब कल्याण, 5 लाख तक की आयुष्मान योजना के तहत फ्री इलाज, फ्री राशन, किसान सम्मान निधि, जन कल्याण के लिए सड़क, सुरक्षा और स्वास्थ्य कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में आज मूल्य आधारित राजनीति के कारण राष्ट्र मजबूत हुआ है इस अवसर पर रमेश वर्मा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि माधौगंज,अरविंद सिंह मण्डल अध्यक्ष,नेपाल सिंह , चंदकिशोर प्रधान, अनिल कश्यप प्रधान, शैलेन्द्र सिंह, पतीराम, आशाराम, गुलजारी, रामू, प्रकाश कुमार, रजोल सिंह, जितेन्द्र ,रमाकांत पाल ,रामू, सतीराम, रामदास, दिनेश कुमार, मोहित शर्मा, मेवालाल समेत सभी ग्रामवासी मौजूद रहे#

No comments