Breaking News

#हरदोई:- राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती#


#हरदोई:- राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती#

#हरदोई: पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने पुलिस कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया है। एसपी ने पुलिस कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। हरदोई पुलिस की ओर से ‘रन फोर यूनिटी’ दौड़ का आयोजन किया गया।पुलिस अधीक्षक स्टेडियम से पुलिस बल के साथ पुलिस लाइन तक दौड़ में शामिल रहे#

#मगंलवार को एसपी हरदोई केशव चन्द्र गोस्वामी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को पुलिस कार्यालय हरदोई में राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया है। एसपी श्री गोस्वामी ने पुलिस कर्मचारियों राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई है। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर ईमानदारी व जनता के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार अपनाये जानें के लिए निर्देशित किया।इस दौरान एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह व पूर्वी नृपेंद्र कुमार, सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी, सीओ सतेंद्र कुमार सिंह सहित समस्त पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे#

No comments