Breaking News

#हरदोई:- माउंट एलब्रुस को फतेह करने वाले पर्वतारोही को जिला सूचना अधिकारी सन्तोष पटेल एवं सह अधिकारी दिव्या निगम ने किया सम्मानित#


#हरदोई:- माउंट एलब्रुस को फतेह करने वाले पर्वतारोही को जिला सूचना अधिकारी सन्तोष पटेल एवं सह अधिकारी दिव्या निगम ने किया सम्मानित#

#हरदोई: जिला सूचना अधिकारी सन्तोष पटेल ने अभिनीत को मंगलवार को जिला सूचना कार्यालय में सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि आप युवाओं को कुछ अलग करने के लिए प्रेरणाश्रोत है#

#अभिनीत ने हॉल ही यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस को फतेह करके देश, प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है, इसके पहले देश की कई चोटियों पर भारतीय ध्वज फहरा चुके हैं#

#माउंट एलब्रुस पर पर्वतारोही अभिनीत ने सतहत्तर वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सतहत्तर फीट का तिरंगा फहराकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है हम सभी के लिए#

#इसके पहले अभिनीत केदारकठा ट्रेक पीक पर चढ़ाई करने के दौरान इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं#

#अभिनीत युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं, हम सभी को पर्यावरण मिलकर के बचाना है इसलिए हम ये आज से प्रण लें कि अपने जन्मदिवस पर एक वृक्ष अवश्य लगाएं जिससे पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं और आने वाला भविष्य को शुद्ध वातावरण मिल सकें#

#पर्वतारोही अभिनीत अपने अगले मिशन के लिए तैयारी कर रहे हैं#

#वो जल्द ही किसी अन्य चोटी पर चढ़ाई करके देश का तिरंगा फहराएंगे#

No comments