Breaking News

#हरदोई:- माधोगंज- जहरीला पदार्थ के सेवन से आधा दर्जन बत्तखों की मौत#


#हरदोई:- माधोगंज- जहरीला पदार्थ के सेवन से आधा दर्जन बत्तखों की मौत#

#हरदोई: माधोगंज- थानाक्षेत्र के गांव नेवादा गब्भी में बुधवार को आधा दर्जन पालतू बत्तखों की मौत हो गई। कुछ बत्तख बेहोशी हालत में पड़ी हुई मिली। मृत पक्षियों को देखकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हैं। पक्षी पालक इकबाल हुसैन ने थाने में तहरीर देकर पक्षियों को मारने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी बत्तखों को किसी व्यक्ति ने चावल में जहरीला पदार्थ मिलाकर चुनने के लिए डाल दिया जिसके कारण उसकी छह पालतू बत्तखों की मौत हो गई है। लगभग आधा दर्जन अन्य बत्तख बेहोशी हालत में हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना के विषय में जानकारी प्राप्त की है। थाना प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि बेजुबानों को जहरीला पदार्थ खिलाने वाला बख्शा नही जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

No comments