#हरदोई:- गैंगस्टर डीडी शुक्ला गुर्गों के साथ फरार,तलाश जारी,गैंग के करीबियों पर भी पुलिस की नजर#
#हरदोई:- गैंगस्टर डीडी शुक्ला गुर्गों के साथ फरार,तलाश जारी,गैंग के करीबियों पर भी पुलिस की नजर#
#हरदोई:- गैंगस्टर डीडी शुक्ला गुर्गों के साथ फरार,तलाश जारी,गैंग के करीबियों पर भी पुलिस की नजर#
#हरदोई:- गैंगस्टर डीडी शुक्ला गुर्गों के साथ फरार,तलाश जारी, गैंग के करीबियों पर भी पुलिस की नजर#
#हरदोई: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को बदनाम कर रंगदारी वसूलने वाला देश दीपक शुक्ला ऊर्फ डीडी शुक्ला पुलिस को चकमा देकर अपने गुर्गों के साथ फरार हो चुका है, ऐसे में पुलिस डीडी शुक्ला और उसके गुर्गों का ठिकाना तलाशने में जुटी है, पुलिस इस बात की भी तस्दीक कर रही है कि आखिर डीडी शुक्ला और उसके गैंग को कहां और किसने पनाह दी है, डीडी शुक्ला और उसका गिरोह काफी अरसे से भय का कारोबार कर रहा था ऐसे में लिस्टेड गैंग में शामिल सदस्यों के अलावा और कौन- कौन लोग थे जो उसके भय के इस कारोबार में संलिप्त थे, पुलिस इस पर भी अपनी नजर बनाए हुए है, फिलहाल पुलिस डीडी शुक्ला और उसके गुर्गों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है#
#जिले के थाना टड़ियावां के लहराई गांव का रहने वाला देशदीपक शुक्ला उर्फ डी. डी. शुक्ला पुत्र सत्यप्रकाश शुक्ला वर्तमान निवासी नवीपुरवा थाना कोतवाली शहर और उसके गुर्गे अपराध में अभ्यस्त हैं, लंबे समय से इनके द्वारा आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था, इनके खिलाफ रंगदारी, दलित उत्पीड़न, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और गैंगस्टर जैसे कई संगीन मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं, 9 अक्टूबर को थाना कोतवाली शहर पुलिस ने गैंग लीडर डीडी शुक्ला और उसके साथी रामलखन गौतम पुत्र श्रीकृष्ण गौतम निवासी ग्राम पाटकुआ थाना कोतवाली देहात, अंकित गुप्ता पुत्र हरिश्याम गुप्ता निवासी खजान्ची टोला थाना कोतवाली शहर, अनुज सिंह यादव पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी नानकगंज लखनऊ रोड थाना कोतवाली देहात, मोहित मिश्रा पुत्र रविन्द्र मिश्रा निवासी खिरिया थाना बेहटा गोकुल, आलोक श्रीवास्तव उर्फ बंटी पुत्र भगवत प्रसाद निवासी बेहटा चांद इन्दिरानगर थाना कोतवाली शहर और सुनील कुमार भारती पुत्र निर्मल प्रसाद निवासी काशीराम कालोनी थाना कोतवाली देहात के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था, पुलिस के मुताबिक गैंग लीडर डीडी शुक्ला ने अपने साथियों के साथ बालाजी हॉस्पिटल के संचालक से रंगदारी मांगी थी, गैंग लीडर और उसके गुर्गों द्वारा फर्जी बेब पोर्टल बनाकर फर्जी समाचार बनाकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से प्रसारित करने तथा अस्पताल स्टाफ को बुलाकर पचास हजार रुपए महीना दिलाने और अस्पताल कर्मी से पांच हजार रुपए जबरदस्ती लेने के संबंध में अस्पताल संचालक डॉक्टर चक्रपाणि कटियार ने मुकदमा दर्ज कराया था, वहीं रंगदारी वसूलने का एक अन्य मामला भी दर्ज कराया गया था जिसमें गैंग लीडर और गैंग के सदस्यों ने जान से मारने की धमकी देते हुए पांच हजार रुपयों की मांग की थी, दोनों मामलों में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किए जा चुके हैं।
#पुलिस की माने तो इस गिरोह के आपराधिक और समाज विरोधी क्रियाकलाप से लोगों में भय व्याप्त है, इनके खिलाफ जनता का कोई व्यक्ति रिपोर्ट लिखाने अथवा गवाही देने का साहस नहीं जुटा पाता है, आर्थिक भौतिक एवं दुनियाबी लाभ के लिए यह लोग खबरों को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत कर रंगदारी और ब्लैकमेलिंग कर संगठित अपराध को अंजाम दे रहे थे, लिहाजा पुलिस ने गैंग लीडर डीडी शुक्ला समेत गैंग के सात सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है,अब पुलिस फरार गैंगस्टर डीडी शुक्ला और उसके गुर्गों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है।इधर पुलिस ने जैसे ही मुकदमा दर्ज किया गैंग लीडर डीडी शुक्ला और उसके गुर्गों को इसकी जानकारी हो गई और फिर पुलिस को चकमा देकर सभी रातों- रात फरार हो गए,ऐसे पुलिस गैंगस्टर और उसके गुर्गों की तलाश में जुटी है, पुलिस के राडार पर अब गिरोह के मददगार और पनाह देने वाले लोग भी आ चुके हैं क्योंकि गैंगस्टर और उसके गुर्गों ने अपने करीबियों के घर में शरण ले रखी है,इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार का कहना है कि गैंगस्टर का आरोपी डीडी शुक्ला और उसकी गैंग फरार है, फरार गैंग की गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी गई हैं, साथ ही साथ इस गैंग के करीबी लोगों पर भी नजर रखी जा रही है कि किन किन लोगों की इनके साथ संलिप्तता थी और गैंग के साथ मिलकर समाज में भय फैला रहे थे, गैंग के मददगारों पर भी नजर रखी जा रही है, फिलहाल पुलिस का दावा है कि सभी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा#



No comments