Breaking News

#हरदोई:- जनपदवासी प्रर्दशनी का अवलोकन कर योजनाओं का लाभ उठायें/ सांसद#


#हरदोई:- जनपदवासी प्रर्दशनी का अवलोकन कर योजनाओं का लाभ उठायें/ सांसद#

#सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त होने से लोग लाभान्वित होगें/ अजीत सिंह#

#हरदोई: जिला सूचना विभाग की ओर से भारत एवं प्रदेश सरकार का ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास तथा सबका प्रयास‘‘ अभियान के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश में हो रहे विकास कार्यो, उद्योग स्थापना, रोजगार परक योजनाओं के साथ पात्र गरीबों को दी जाने वाली लाभप्रद योजनाओं पर 10 से 12 अक्टूबर 2023 तक तीन दिवसीय लगायी गयी भव्य प्रर्दशनी का उद्घाटन सासंद जय प्रकाश रावत ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखसागर मिश्र तथा जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के साथ संयुक्त रूप से फीता काटने के बाद प्रर्दशनी का अवलोकन किया#

#इस अवसर पर सांसद ने लगाया गयी प्रर्दशनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रर्दशनी के जनपदवासियों के अलावा विभिन्न योजनाओं से लाभ प्राप्त करने वाले पात्र लोग भी देखें और योजनाओं का लाभ उठायें। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहीद उद्यान में प्रर्दशनी के आयोजन से अधिक से अधिक लोग सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेगें। जिलाधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार से कहा कि प्रर्दशनी देखने आने वाले लोगों को योजनाओं की जानकारी देने हेतु एक व्यक्ति प्रर्दशनी प्रारम्भ होने से शाम समाप्ति तक लगायें। इसके उपरान्त भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह बब्बन ने भी आकाश सिंह, अमित वर्मा, प्रदीप पाठक तथा जितेन्द्र सिंह के साथ प्रर्दशनी का अवलोकन किया। प्रर्दशनी के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त होने से आमजनमानस लाभान्वित होगा#

No comments