Breaking News

#हरदोई:- मल्लावां- सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय कहली मे हुआ एथल्टिक्स प्रतियोगिता का समापन#


#हरदोई:- मल्लावां- सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय कहली मे हुआ एथल्टिक्स प्रतियोगिता का समापन#

#हरदोई: मल्लावां- 73 वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023 का समापन सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय कहली गौसगंज में किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद अशोक रावत एवं विशिष्ट अतिथि विधायक माधवेन्द्र सिंह रानू,जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने आए हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि स्वागत किया । कार्यक्रम के समापन समारोह के अवसर पर जलीहापुर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया#

#कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अशोक रावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें विवेकानन्द जी के जीवन से सीख लेनी होगी कि हमें दूसरे को हराना नहीं है बल्कि स्वयं को जिताना है। खेल में प्रयास ही सफलता की कुंजी है#

#विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि हम खेल माध्यम से समाज और राष्ट्र को आगे ले जाना है खेल की चुनौतियों का सामना करना हमें जीवन की अन्य चुनौतियों से निपटने के साथ ही इस प्रतियोगी संसार में जीवित रहना भी सिखाता है।अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी और साथ ही मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पटेल टी आर कन्नौजिया ने की तथा कार्यक्रम का संचालन जिला क्रीड़ा सचिव अवधेश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष एवं जिला सचिव भारत स्काउट गाइड डॉ राजेश तिवारी , डॉ अमित वर्मा , कैप्टन उदय प्रकाश कन्नौजिया, हरिश्चंद गौतम, सुशील कुमार , मनोज कुमार और माध्यामिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी श्री आशीष कुमार सिंह ,श्री राजीव मिश्रा ,सुधीर गंगवार उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका का निर्वाहन हंसराज कुशवाहा ,श्याम नारायण त्रिवेदी ,राम दयाल, सरोज कुमार , अतुल कुमार ,शिवाकांत कुशवाहा, विवेक सिंह आदि ने की#

No comments