#हरदोई:- सबकी आकांक्षाएं,सबका विकास थीम पर प्रधानमंत्री ने किया संकल्प सप्ताह का उद्घाटन#
#हरदोई:- सबकी आकांक्षाएं,सबका विकास थीम पर प्रधानमंत्री ने किया संकल्प सप्ताह का उद्घाटन#
#हरदोई: शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत सरकार के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत सबकी आकांक्षाएं सबका विकास की थीम के साथ संकल्प सप्ताह का उद्घाटन किया गया। उन्होंने आकांक्षी जनपदों के लिए एक नए पोर्टल पोर्टल ऑफ चेज की शुरुआत की। उन्होंने देश भर से जुड़े विभिन्न प्रदेशों के लोगों से संवाद किया। अपने उदबोधन में उन्होंने कहा कि कार्यक्रम भविष्य के भारत के लिए है। समस्याओं के समाधान में जन भागीदारी की बहुत बड़ी सामर्थ्य है। जनपद स्तर पर मुख्य कार्यक्रम विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित हुआ। जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह, पीडी गजेन्द्र तिवारी बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा तथा माननीय प्रधानमंत्री के उदबोधन को सुना। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आकांक्षी ब्लॉकों में सभी मानकों के संतृप्तीकरण के लिए विशेष प्रयास किये जायें। इसके साथ ही कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न विकास खण्ड स्तर पर भी किया गया#
No comments