#हरदोई:- सवायजपुर- खेत पर जा रहे युवक की तालाब में डूब कर मौत#
#हरदोई:- सवायजपुर- खेत पर जा रहे युवक की तालाब में डूब कर मौत#
#हरदोई: सवायजपुर- कोतवाली के भगनापुर गांव में शनिवार को हुआ हादसा#
#हरदोई:- खेत पर जाने की बात कह कर घर से निकला युवक रास्ते में पड़ने वाले तालाब में गिर पड़ा। जिससे उसकी वहीं पानी में डूब कर मौत हो गई। तालाब में उसका शव उतराता देख कर इसका पता चला। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले लिया है#
#बताया गया है कि शनिवार की दोपहर को सवायजपुर कोतवाली के भगनापुर गांव निवासी 40 वर्षीय रामलखन पुत्र रामलड़ैते शनिवार को खेत पर जाने की बात कह कर घर से निकला था। गांव के बाहर रास्ते में एक तालाब है, रामलखन अचानक उसी में गिर पड़ा। कुछ देर बाद रामलखन का भाई शिवांग उधर से निकला,उसने अपने भाई का शव उतराते हुए देखा। वह चीखता-चिल्लाता हुआ घर की तरफ भागा। जिससे हादसे के बारे में जानकारी हुई। वहां पहुंची पुलिस ने तालाब से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उसे अपने कब्ज़े में ले लिया। खेती-बाड़ी करने वाले रामलखन के परिवार में उसकी पत्नी अनीता के अलावा तीन पुत्र शोभित, अमित और सुमित है। इसका पता होते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया#

No comments